गुजरात,आहवा-डांग:
आहवा: दिनांक: 05: डांग जिले के आहवा तालुका के बारीपाडा गांव में एक निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
निहार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में 120 से अधिक स्थानीय मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। बारीपाडा में आयोजित आयुर्वेदिक शिविर में निहार चैरिटेबल संस्था के ट्रस्टी डॉ. मुकेशभाई पटेल ने लोगों को प्राकृतिक उपचार के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय, नशा मुक्ति, योग और प्राकृतिक औषधियों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में सर्दी, खांसी, कफ, जोड़ों के दर्द, दंत रोगियों एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाएँ वितरित की गईं।
उल्लेखनीय है कि निहार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पहेले भी डांग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर से अब तक एक हजार से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। आयुर्वेदिक शिविर डाॅ. पीयूषभाई मकवाणा, श्री अक्षयभाई रादडिया, श्री राकेश सुरवाडे ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। इस अवसर पर स्थानीय नेता श्री हीराभाई राऊत, श्री यशवतंबाई गांगोड़ा, श्री योहानभाई गायकवाड़, श्री चंदूभाई सहारे, श्री पांडुभाई पवार, श्री आशीषभाई गांगोड़ा उपस्थित थे।


राज्य स्तरीय अंडर-17 खो-खो में डांग के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती
‘रन फॉर ड्रग फ्री डांग’ के जरिए नशामुक्ति का संदेश, जिला पुलिस ने निकाली जनजागरूकता दौड़
गांधी जयंती पर धूमखल गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 