
KEY LINE TIMES NEWS BALESAR
चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला
विद्यार्थियों ने चन्द्रयान 3 लिखकर किया वैज्ञानिकों व इसरो टीम का अभिनंदन
बालेसर बुधवार को चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान स्थापित किया। चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरते ही लोगों ने आतिशबाजी के साथ वैज्ञानिकों को बधाई दी। स्कूलों में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा गया। जोधपुर जिले के बालेसर कस्बे के जय नागाणाराय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मानव आकृति बनाकर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

विद्यार्थियों से मानव आकृति इसरो व चन्द्रयान 3 लिखकर इसरो टीम का अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों के साथ अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। निदेशक महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जेएनएस के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी व वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प को सेल्यूट किया। चंद्रयान 3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा, चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को देखने के लिए ग्रामीण इलाक़ों में भी लोगों में दिनभर उत्साह बना रहा।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित 