गुजरात,आहवा-डांग:
गवर्नमेंट विनियन एवं कॉमर्स कॉलेज आहवा में ज्ञानधारा समिति और CWDC समिति के संयुक्त उपक्रम से हाल ही में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. वेद्य श्रीवास्तव (एमबीबीएस न्यूरोलॉजिस्ट) उपस्थित थीं, उन्होंने छात्राओं से मासिक धर्म में आने वाली समस्याओं और समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया जा सकता है इस के बारे मे विस्तृत चर्चा की और प्रश्न पूछे, साथ ही छात्रों के प्रश्नो का भी समाधान किया गया।
डॉ.वेद्य श्रीवास्तव ने प्रत्येक छात्रा को अपने गांव और मोहल्ले में 10 से 12 वर्ष की लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में शिक्षित करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में लगभग 201 विद्यार्थी उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेशभाई ठाकोर, डॉ. भगिनाबेन ए.पटेल एवं प्रा.उमेशभाई हडस ने किया था । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डॉ. उत्तम गांगुर्डे SRC समिति की ओर से, डॉ. हेतलबेन राऊत, CWDC समिति की ओर से प्रा. योगिनाबेन प्रजापति उपस्थित थे ।


शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित 