




।।अर्हम्।।
नोएडा महिला मंडल- शपथ ग्रहण समारोह
दिनांक 28 जुलाई,शुक्रवार। देव,गुरु व धर्म की कृपा से प्रबुद्ध साध्वी,साध्वी श्री अणिमा श्री जी के सानिध्य में ओसवाल भवन,विवेक विहार में नोएडा महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सानंद संपन्न हुआ। नोएडा महिला मंडल का सौभाग्य कि गुरुदेव की कृपा, साध्वी श्री का मंगल अनुग्रह,और तपस्वी भाई बहनों के तप की ऊर्जा से निर्मित पावन वातावरण में मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण “प्रेरणा गीत” से शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय कन्यामंडल प्रभारीअर्चना जी भंडारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमन जी सिपानी को बधाई और शुभकामनाएं दी ।नोएडा महिला मंडल को भिन्न भिन्न रूप रंग और खुशबुओं वाले फूलों की बगियां बताया।
निवर्तमान अध्यक्ष कविता जी लोढ़ा ने भी अपने मंडल परिवार के स्नेह, और सामंजस्य की सराहना करते हुए नए नेतृत्व को शपथ दिलाई,बधाई दी। सुमन जी ने अपनी कार्य समिति की घोषणा की और शपथ दिलाई।
निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री को सफलतम कार्यकाल की बधाई देते हुए,सबके साथ और सहयोग से अपने संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य निर्धारित किया और सभी बहनों का स्वागत किया।
ओसवाल भवन के अध्यक्ष श्री आनंद जी बुच्चा,दिल्ली महिला मंडल की उपाध्यक्ष सरोज जी सिपानी ने सुमन और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।
साध्वी वृंद का अनुग्रह कि नोएडा मंडल के लिए बधाई गीत फरमाया। जिसमे प्रेरणा दी कि सबके साथ और विश्वास से कार्यकाल वरदाई बन जाता है। साध्वी श्री अणिमा श्री जी नई टीम को मंगल आशीर्वाद दिया और फरमाया कि परिवार के आगे भी हमारा दायित्व होता है,हम जिस समाज में रहते उसके प्रति भी हमें अपना दायित्व निभाना चाहिए। अपनी संस्कृति और संस्कारो का नियमित सींचन करना चाहिए।
अन्त में तप अनुमोदना हुई और सतिवर के मंगल पाठ से कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।
दूसरे पड़ाव में नोएडा श्रावक समाज ने गोचरी सेवा का लाभ लिया।साध्वी श्री को व्रत निपजाया और सबने साथ में लंच का आनंद लिया। आज के समारोह में नोएडा से 56 भाई, बहनों की उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल, नोएडा
अध्यक्ष : मंत्री:
सुमन सिपानी कुसुम जैन
समाचार प्रदाता-कविता लोढ़ा






