
योगिता पाटेकर, राजकीय संवाददाता महाराष्ट्र
Key line times
चंद्रपुर, चंद्रपुर के बल्लारपुर मे क्षेत्रीय सांसद प्रतिभा ताई ने बल्लारपुर की नगर परिषद से भेंट की,इस दौरान उन्होने शहर के विभिन्न विकास कार्यों और नागरिकों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अल्का वाढई, उपाध्यक्ष देवेंद्र आर्य,गट नेता अब्दुल करीम, नगर सेवक इस्माईल ढाकवाला, पवन मेश्राम, भास्कर माकोडे, नगर सेविका वैशाली हुमणे एंव शिल्पा चुटे सहित नगर परिषद के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। भेंट के दौरान शहर के विकास कार्यों,नागरिकों की समस्याओं और जरुरी बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा हुयी।स्थानीय स्तर की समस्याओ को समझकर समन्वय के साथ उनका समाधान निकालने पर जोर दिया गया। इस बीच सांसद महोदया ने गोल पुलिया (बस्ती) परिसर के रास्ते का प्रत्यक्ष निरिक्षण किया। उन्होंने सडक की मौजूदा स्थिती देखी और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानी। इस समस्या पर ध्यान देकर जल्द समाधान करने की बात कही। नागरिकों की समस्याओ को सिर्फ कागज़ों पर न रखकर मौके पर जाकर देखना और उसे हल करना ही विकास का सही रास्ता है।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती 