
R.k.jain, editor in chief
Key Line Times
नई दिल्ली,अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में दिनांक 4 मई 2026 को अणुव्रत विधायक मंच की प्रस्तावना जैन विश्वभारती ,लाडनू में बनी।अणुव्रत पर्यवेक्षक मुनिश्री मनन कुमार जी के आध्यात्मिक पर्यवेक्षण में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व मध्य प्रदेश इन पांच राज्यों की पहल हुई। अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह दुगड ने एक दिवसीय दिल्ली यात्रा में विधायक मंच, दिल्ली के प्रथम संयोजक के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशस्वी जनप्रतिनिधि शाहदरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री संजय गोयल को मनोनीत किया।
अणुव्रत विधायक मंच दिल्ली के गठन के इस ऐतिहासिक कार्य में अणुविभा उपाध्यक्ष व योगक्षेम वर्ष की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ कुसुम लुनिया , दिल्लीविधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री रामनिवास गोयल एवं श्री बाबुलाल जी दुगड व डॉ धनपत लुनिया का विशेष सहयोग रहा
जनप्रतिनिधियों तक अणुव्रत के नैतिक मूल्यों को पहुँचाना तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता, सद्भावना और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के पवित्र उद्देश्य गठित अणुव्रत विधायक मंच से जुडकर श्री महेन्द्र जी गोयल, श्री जगदीश जी गोयल आदि विधायक गण बहुत सम्मानित महसुस कर रहेथे।
अणुविभा अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह दूगड ने सभी को अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन करवाया। तत्पश्चात अणुविभा के सारे प्रकल्पों के विषय में संक्षेप में बताया।
संचालन के दौरान डॉ कुसुम लुनिया ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए नव मनोनीत संयोजक को शुभकामनाएं दी।
श्री रामनिवास गोयल ने कहा कि अणुव्रत बहुत पवित्र नैतिक अभियान है।अणुविभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संभागियों का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विधायक मंच सुसंगठित होकर नैतिक राजनीति, जनकल्याण और राष्ट्रहित के उद्देश्यों को सशक्त करेगा।
कार्यक्रम में अणुविभा के पूर्व महामंत्री श्री भीखम सुराणा, राज्यप्रभारी कुसुम सुराणा, गाजियाबाज समिति के अध्य़क्ष विशाल संचेती, मंत्री अनिल लुनिया समेत सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

