गुजरात,आहवा–डांग
आहवा, दिनांक 23: डांग जिले के सभी तालुकाओं में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में परिवर्तन लाने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हाल ही में सुबीर तालुका के गारखड़ी क्लस्टर में शामिल घाणिआंबा गांव में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में प्रगतिशील किसान श्री गमनभाई ठाकरे और कृषि सखी श्रीमती झेलाबेन रमेशभाई चौधरी ने स्थानीय किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्री गमनभाई ठाकरे ने बताया कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से खेती की लागत को शून्य किया जा सकता है और भूमि की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। साथ ही, कृषि सखी द्वारा किसानों को मौके पर ही जीवामृत और अन्य प्राकृतिक खाद बनाने की विधि भी समझाई गई, ताकि वे इसे अपने खेतों में आसानी से लागू कर सकें।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 