
सतीश चंद लुणावत, सब एडिटर
Key Line Times
राजस्थान,गुलाबपुरा,दीपावली के पावन पर्व पर 21 अक्टूबर को गुलाबपुरा शहर में देखने को मिलेगी विशेष सजावट। मुख्य बाजार के सभी मकानों और दुकानों पर नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है विशेष लाइटिंग। चेयरमैन सुमित काल्या ने बताया कि वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में हर वर्ष दीपावली के पावन पर्व पर मुख्य बाजारों और शहर के विभिन्न मंदिरों पर विशेष और आकर्षक लाइटिंग और सजावट की कराई गई इसी तरह से इस बार गुलाबपुरा शहर के मुख्य बाजारों में विशेष लाइटिंग और रोशनी की सजावट की जा रही है। साथ ही साथ मुख्य बाजार के सभी मकानों और दुकानों पर लाइटिंग नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है जिसकी शहर वासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। इस तरह की अनोखी लाइटिंग से पुरे शहर मे जगमगाहट सी दिखाई दे रही है। मुख्य बाजारों के साथ-साथ चारभुजा नाथ मंदिर, राम मंदिर एवं शहर के लगभग 30 से अधिक मंदिरों पर सजावट की जा रही है। साथ ही 29 मिल रोड पर, हुरड़ा रोड पर, बिजयनगर के नदी मार्ग पर तथा शहर के मुख्य गलियों में बहुत ही सुंदर सजावट और रोशनी की जा रही है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सुंदर और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित 