*तीर्थ नगरी पुष्कर की बेटी अंकिता पाराशर ने
मुकेश कुमार लुणावत, जिला ब्यूरो चीफ अजमेर
Key Line Times
पुष्कर,तीर्थ नगरी पुष्कर के पाराशर समाज की होनहार बेटी अंकिता पाराशर ने आरएएस परीक्षा में राजस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुष्कर व समाज का नाम रोशन किया। इसकी सूचना मिलती है उनके मिलने वालों ने उन्हें फोन पर बधाई दी एवं परिवारजनों को भी घर जाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अंकिता के परिवारजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर काफी खुशी जाहिर की।पुष्कर के आरएसएस से जुड़े एवं हॉस्पिटल में कार्यरत रहे सत्यनारण पाराशर जो 2006 में गंभीर बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया। अंकिता ने बताया कि उसने आज अपने पिता का सपना पूरा किया है। अब वह राज्य की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करेगी। इसका श्रेय पुष्कर राज, गुरु, माता पिता और परिवारजनो को देती है। साथ ही सभी के लिए संदेश दिया कि सच्चे मन से अगर संघर्ष करे तो वह सपना पूरा होता है।

शेरगढ़ विधायक सेवा केंद्र पर नवनिर्वाचित सरपंचों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
मकराना में आग का तांडव: मंगलाना रोड पर टेंट गोदाम और रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा
पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग..
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा 