‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ – जिला डांग
गुजरात,डांग
आहवा, दिनांक 19 : ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के उत्सव के भाग स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जनजागृति हेतु प्रतिदिन विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ कार्यक्रम अंतर्गत आज डांग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु ग्राम स्तर पर सोक-पिट, किचन गार्डन तथा अन्य तरल कचरा प्रबंधन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत और तालुका पंचायत द्वारा लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालयों की मंजूरी पत्र एवं पूर्णता प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों, ग्रामीणों, ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी के साथ स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई गई ।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 