गुजरात,डांग
आहवा, दिनांक 19 : डांग जिला कलेक्टर कार्यालय में गुजरात विधानसभा के उपमुख्य दंडकश्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में कुटीर उद्योग कार्यालय द्वारा मानव कल्याण योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन ड्रॉ आयोजित किया गया।
इस ड्रॉ के माध्यम से डांग जिले के कुल 191 लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन पोर्टल से किया गया। मानव कल्याण योजना अंतर्गत कुल 10 ट्रेडों का समावेश किया गया है, जिनमें वाहन सेवा मरम्मत, पंचर किट, प्लंबिंग कार्य, विद्युत उपकरणों की मरम्मत, सेनटिंग कार्य, दूध-दही विक्रय, पापड़ निर्माण, अचार निर्माण, भरतन कार्य तथा ब्यूटी पार्लर हेतु टूलकिट का प्रावधान शामिल है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों एवं कारीगरों को पर्याप्त आय के अवसर प्रदान करने तथा स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक औज़ार एवं उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। मानव कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 