गुजरात,डांग
आहवा, दिनांक 19 : डांग जिला होमगार्ड्स दल, आहवा यूनिट में सेवा दे रहे स्व. श्री लक्ष्मणभाई किशनभाई धुम का दिनांक 02/05/2025 को निधन हो गया था। परंतु किन्हीं कारणों से उनकी पत्नी गं.स्व. पुतलाबेन लक्ष्मणभाई धुम को गुजरात होमगार्ड्स कल्याणनिधि से प्राप्त होने वाली सहायता राशि अटकी हुई थी।परंतु जिला होमगार्ड्स कमांडेंट श्री नयनभाई एम. पटेल, आहवा यूनिट इंचार्ज श्री रमेशभाई एम. भुसारा एवं जिला कार्यालय के ज्येष्ठ क्लर्क श्री दिव्येश एम. पटेल के प्रयासों से मृतक के वारिस को ₹1,55,000/- की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
आहवा में आयोजित इस कार्यक्रम में गुजरात विधानसभा के उपमुख्य दंडक एवं 173-डांग विधानसभा के विधायक श्री विजयभाई आर. पटेल, नांदोद विधानसभा की विधायक डॉ. दर्शना देशमुख, डांग जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निर्मलाबेन गाईन, डांग जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री किशोरभाई गावित, गुजरात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री श्री सुभाष गाईन, महामंत्री श्री हरीरामभाई सावंत, पूर्व अध्यक्ष श्री दशरथभाई पवार, सरपंच श्री नरेशभाई भोये सहित अन्य गणमान्यजन की उपस्थिति में चेक अर्पित किया गया।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 