*
सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय पत्रकार
Key Line Times
अजमेर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ स्नान और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। इस विशेष धार्मिक यात्रा में अजमेर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं – अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, पुष्कर, किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद, दूदू और केकड़ी के लगभग 1300 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।आध्यात्मिक यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह विशेष ट्रेन के प्रस्थान से पहले केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और इस यात्रा को उनके लिए एकता, श्रद्धा और आस्था का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सभी कार्यकर्ताओं के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन में कार्यकर्ता भजन-कीर्तन करते हुए भाव-विभोर हो रहे हैं और इस दिव्य यात्रा का आनंद ले रहे हैं।यात्रा के लिए भागीरथ चौधरी ने स्वयं उठाया संपूर्ण खर्च। इस धार्मिक यात्रा का संपूर्ण व्यय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा वहन किया गया है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विशेष अनुरोध कर ट्रेन की बुकिंग करवाई और पूरा किराया स्वयं जमा करवाया। इसके अलावा यात्रियों के भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की संपूर्ण जिम्मेदारी भी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने खुद ली है। महाकुंभ स्नान और रामलला के दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार का खर्च वहन नहीं करना होगा। अजमेर से यह विशेष ट्रेन गुरुवार 20 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन किशनगढ़ और जयपुर होते हुए 21 फरवरी को सुबह 6:30 बजे प्रयागराज संगम स्टेशन पहुंचेगी। प्रयागराज में सभी कार्यकर्ता महाकुंभ पवित्र स्नान करेंगे। इसके बाद ट्रेन 21 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी, जो सायं 7:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहां कार्यकर्ता भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे और इस पावन धाम की आध्यात्मिक अनुभूति करेंगे। दर्शन के उपरांत रात 10:00 बजे ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन से वापस अजमेर के लिए रवाना होगी और 22 फरवरी को शाम 5:00 बजे अजमेर पहुंचेगी। तीर्थ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। महाकुंभ और अयोध्या जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा का सौभाग्य मिलना कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। ट्रेन के अंदर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और कार्यकर्ता “हर हर गंगे” और “जय श्री राम” के जयघोष कर रहे हैं। अजमेर से रवाना होते समय कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के इस अनुकरणीय प्रयास और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव है, बल्कि संगठन की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक भी है।यात्रा की शुरुआत के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ता गंगा मैया और भगवान श्रीराम के जयघोष करते हुए उत्साह के साथ ट्रेन में सवार हुए और आपस में एक दूसरे का आध्यात्मिक अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मकता लाएगी। भगवान श्रीराम और मां गंगा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
केन्द्रीय कृषि मंत्राी श्री भागीरथ चौधरी प्रयागराज में आयोजित हो रहे महा कुम्भ में पवित्रा स्नान करेंगे। इसके लिए श्री चौधरी गुरूवार 20 फरवरी को दोपहर 2.15 बजे अजमेर से विशेष रेलगाड़ी से प्रस्थान किया। उनके साथ 1300 से अधिक व्यक्ति होंगे। यह रेलगाड़ी किशनगढ़ और जयपुर में ठहरती हुई शुक्रवार को प्रातः 7.45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुॅचेंगी। श्री चौधरी त्रिवेणी संगम प्रयागराज में पवित्रा स्नान करेंगे। उनका दोपहर 2.30 बजे प्रयागराज से अयौध्याजी प्रस्थान का कार्यक्रम है। वे वहां भगवान श्री रामलला के दर्शन करेंगे। अयौध्याजी से रेलगाड़ी शुक्रवार को रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान करके जयपुर, किशनगढ़ होते हुए शनिवार 22 फरवरी को सायं 5.25 बजे पुनः अजमेर आएगी।