KEY LINE TIMES NEWS BALESAR
बालेसर। बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में बाधक है यह बात जीएसवीएस के ब्लॉक समन्वयक अमराराम यादव ने हटेह सिंह नगर में नरेगा श्रमिको को बताई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जीएसवीएस जोधपुर के जिला समन्वयक किशन खुड़ीवाल के निर्देशानुसार अमरा राम यादव ने शुक्रवार को सेखाला के हटेह सिंह नगर में नरेगा कार्य स्थल पर पहुंच कर श्रमिको को बाल विवाह के खिलाफ जागरुक किया। इसके साथ श्रमिकों को समझाया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है, यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में बाधक है। श्रमिकों ने बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली। इस दौरान छगना राम बगता राम दुर्गा राम आदू राम जालाराम दीपा राम नरपत राम अपा राम भगीरथ अनची देवी भिखी देवी आगरो देवी आदि मौजूद रहे।।