

आर.के.जैन,मुख्य संपादक, Key Line Times
धामपुर , अनिल अभिव्यक्ति ई पत्रिका द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर देश के चुनिंदा पत्रकारों को पत्रकार रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया ।पत्रिका के संपादक डॉ अनिल शर्मा ‘ अनिल ‘ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इस सम्मान से सम्मानित होने वालों में उत्तर प्रदेश प्रयागराज के दैनिक राष्ट्रीय प्रहरी भारत के राजनीतिक संपादक महेश शर्मा बिजनौर , वरिष्ठ पत्रकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय , डॉक्टर पंकज भारद्वाज , कुलदीप सिंह महाराणा , नजीबाबाद के अमल कुमार त्यागी , गोविंद सिंह बौद्ध , उत्तराखंड रुड़की के शिवेश्वर दत्त पांडे , उधम सिंह नगर के गोपाल प्रसाद गौतम ,कर्नाटक के डॉक्टर सुनील कुमार परीट , राजस्थान के पी .एल . शर्मा हरियाणा पानीपत के बीजेंद्र जैमिनी , पंजाब के नरेश कुमार आष्टा , डॉक्टर जसप्रीत कौर ‘ प्रीत ‘ कोलकाता के सुरेन्द्र मुणोत ,झारखंड के दीपक कुमार घोष को उनके निष्पक्ष स्वस्थ और पत्रकारिता के लिए पत्रकार रत्न सम्मान 2024 से विभूषित किया गया । उल्लेखनीय है कि संस्था के द्वारा प्रति वर्ष पत्रकारिता दिवस , राष्ट्रीय दिवस प्रेस दिवस के अवसर पर देश भर के चुनिंदा पत्रकारों को ही सम्मानित किया जाता है ।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 