
सतीशचंद लुणावत
जयपुर,राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गोपाष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गाय पूज्यनीय हैं। वे केवल पशुधन नहीं हैं। “गौ माता” मातृत्व और समृद्धि का प्रतीक है। गाय का पूरी दुनिया में महत्व है लेकिन भारत में प्राचीन काल से ही गाय भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। वैदिक काल में गायों की संख्या व्यक्ति की समृद्धि की पहचान होती थी। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में 35 करोड देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दौरान गार्यों का भी पूजन किया जाता है। पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में गोपालन सहयोगी है। गाय से प्राप्त दूध, दही, धी, मूत्र और गोबर को पंचगव्य के रूप में भी जाना जाता है।

पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग..
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा
मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 