
बिजयनगर, ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर के तत्वावधान में प्रकाश पर्व का धन- धन गुरु श्री रामदास जी साहिब जी महाराज जी दे प्रकाश पर्व पर बिजयनगर गुरुद्वारा साहिब में शाम के दीवान में सुखमणि साहिब जी का पाठ हुआ फिर सहज पाठ साहिब जी की समाप्ति के बाद उपरांत कीर्तन दरबार भाई साहब भाई अमरजीत सिंह बूंदी वाले,बीबी हरप्रीत कौर जी ने संगत को कीर्तन व कथा में बताया कि उन दिनों जब विदेशी आक्रमणकारी एक शहर के बाद दूसरा शहर तबाह कर रहे थे, तब ‘चौथे नानक’ गुरू राम दास जी महाराज ने एक पवित्र शहर रामसर, जो कि अब अमृतसर के नाम से जाना जाता है। कथा उपरांत गुरु महाराज अटूट जलपान संगत में वितरित किया जिसमें ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा संरक्षक व पूर्व पार्षद गुरुभेज सिंह टुटेजा, सचिव दिलप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह टुटेजा, अगम सिंह, राजन सिंह टुटेजा, राम सिंह, हरचरण कौर, गुरुमीत कौर, मनजीत कौर, रजनी कौर नन्द लाल तीर्थं वानी, कन्हैयालाल तीर्थ वानी, कमला सिन्धी, आशा जैसवानी, दिव्या जमतानी, ज्योति तीर्थं वानी राधा छतवानी, लता छतवानी, ज्योति निशचय, लवीना करनानी, सपना मैठानी मनीषा छतवानी, आशा विनायक, दीपमाला जुनेजा, जसलीन कौर, सिमरन कौर, पंकज जुनेजा, आदि ने सेवाएं दी। यह जानकारी ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा ने दी।

मकराना में आग का तांडव: मंगलाना रोड पर टेंट गोदाम और रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा
पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग..
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा 