

बहराइच उत्तर प्रदेश, अपनी कुशल कार्यशैली से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली बहराइच निवासिनी अध्यापिका एवं लेखिका शमा परवीन जो कि शमा फाउंडेशन की प्रबंधक भी हैं।
शमा ने अनेकों पुस्तकों की रचना की जिनमें पहली पुस्तक हकीकी इश्क (काव्य संकलन) नव्वे रचनाओं के साथ,परवीन की कहानियां(लघुकथा संकलन)बीस लघुकथाएं, रेशमी उपन्यास (जिंदगी की हकीकत एवं संघर्ष) खूबसूरत बाल कहानियां (संग्रह)जो कि बच्चों के मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद पर आधारित है, शुक्रिया (गीत संग्रह)पचीस बेहतरीन गीतों के साथ और बेहिसाब (गजल संग्रह) जिसमें बेहतरीन गजलों का समावेश है ये सारी पुस्तकें अमेजान पर उपलब्ध हैं बताते चलें कि शमा परवीन की ये पुस्तकें काफी लोकप्रिय हैं।।
लेखिका शमा परवीन की प्रसिद्ध कृतियां अमाजान पर उपलब्ध हैं।


