गुजरात,डांग–आहवा:
डांग जिला महिला एवं बाल अधिकारी कार्यालय, आहवा और सर्व शिक्षा अभियान ने संयुक्त रूप से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” थीम के तहत आहवा में KGBV में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में मानसिक रोग विशेषज्ञ श्रीमती मनीषाबेन द्वारा तनाव प्रबंधन विषय पर बालिकाओं को जानकारी दी गयी। साथ ही छात्राओं को तनाव के कारण होने वाली समस्याओं और उससे बाहर निकलने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
आहवा सिविल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बालिकाओं को आरोग्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही किशोरावस्था परामर्शदाता श्रीमती मनीषाबेन द्वारा उम्र के अनुसार बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन होते हैं, जिसकी जानकारी विस्तार से दी गई।
अभयम टीम की काउंसलर श्रीमति नेहा मकवाना ने बालिकाओं को 181 टीम के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही समाज के हर वर्ग तक जानकारी पहुंचाई गई और जिले की हर महिला से अभयम टीम का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया। महिला एवं बाल अधिकारी कार्यालय की DHEW टीम की श्रीमति मरियमबेन और सखी वन स्टॉप सेंटर टीम की श्रीमति संगीताबेन ने बालिकाओं को कार्यालय के महिला उन्मुखी कार्यों और संस्थागत कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर शपथ ली।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 