बालेसर। चामुंडा माता मंदिर बालेसर में हर साल की भांति इस साल भी किसानों ने मां चामुंडा माता मंदिर में कुंभ कलश हाथ में लेकर के मां चामुंडा से आशीर्वाद लेकर अच्छे जमाने व अच्छी बारिश की कामना की।
चामुंडा माता मंदिर के महंत महा बलवीर गिरी एवं पुजारी खेत गिरी जी ने बताया कि यह कलश भीव सिंह इंदा व पेपसिंह इंदा ने अपने हाथ में रखकर शगुन के तौर पर मां चामुंडा से आशीर्वाद लेकर जयकारा लगाते हुए कलश अपने आप दूसरे के हाथ में चला जाता है इस तरह के शगुन हर साल चामुंडा माता मंदिर में किसानों द्वारा अच्छे जमाने के लिए इसका आयोजन किया जाता है।

आपको बता दें कि यह कुंभ कलश आषाढ़ ,सावन और भादवा तीन महीनों के लिए तीन बार लिया जाता है। जिसमें अमावस्या आखा बिज वह आखातीज तीन दिन तक यह कुंभ कलश लिया जाता है।
इस मौके पर मंदिर के महंत महाबलवीर गिरी, पुजारी खेत गिरी, गंगपुरी गोस्वामी, जबर सिंह इंदा ,भंवर सिंह ,बाबूराम सांखला , अजमाल गहलोत,मगाराम गहलोत सहित कई लोग मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 