

आगजनी से नियंत्रण के उपाय बताते अधिकारी गण
रिपोर्ट/ गिर्राज सिंह
Key line times
मथुरा। मोंटेकार्लो कंपनी के नेतृत्व में सौंख रोड पर फायर डे मनाया गया,
जिसमें फायर बिग्रेड अधिकारियों ने आग पर नियंत्रण कैसे करें इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। फायर ऑफीसर विनोद कुमार ने बताया कि आग कितने प्रकार की होती है। कैसे आग पर काबू पाया जाता है। घर की आग को कैसे बुझाया जा सकता है। घर में व कंपनी में कौन-कौन से आग बुझाने के यंत्र उपयोग में लाने चाहिए। और क्या आवश्यक है। उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मोंटेकार्लो कंपनी से शीशपाल सिंह यादव ने विभिन्न प्रकार की आगजनी से निपटने के उपाय बताएं। बादल यादव ने भी कई प्रकार की सावधानियों के बरतने की सलाह दी। इस मौके पर अशोक बिष्ट, अमित पाठक सही टीम के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

