
सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एलईडी वैन जिला फलौदी में आमजन को योजनाओं के प्रति करेंगी जागरूक
रामाअवतार बोहरा फलोदी
फलौदी,25 अगस्त/राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से मोबाइल एलईडी वैन को संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह मोबाइल एलईडी वेन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आमजन को राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चल-चित्रों के माध्यम से जानकारी देगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कालूराम खोड़, उपखंड अधिकारी फलौदी श्रीमती अर्चना व्यास सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा
मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 