
शौकत अली खान,जिला संवाददाता
Key Line Times
बाड़मेर ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों की पालना में रविवार को जिला स्वास्थ्य भवन पहुंचकर डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभाला। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इस मौके पर डॉ. विश्नोई ने कहा कि वे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने का भरसक प्रयास करेंगे तथा जिला स्तरीय टीम के साथ मिलकर कार्य किया जायेगा । राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में महत्वकांक्षी योजनाओ को आमजन तक पहुचाना एवं स्वास्थ्य सेवाओ में जिले को अवल रखने की प्राथमिकता रहेगी, टीम के साथ मिलकर कार्य किया जायेगा, जिले में हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए सबको साथ लेकर कार्य करेंगे। आमजन को किसी भी तरह की परेशानी न हो, उन्हें दवा व बेहतर उपचार मिल सके और सभी जांचें अस्पताल में ही हो, इसके लिए सभी प्रयास करेंगे ।

सर्वे-री सर्वे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले दिलीप शर्मा, कार्यवाही का मिला आश्वासन
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी का जिला सीमा पर भव्य स्वागत..
अंता उपचुनाव में भाजपा की सफलता के पीछे साइलेंट वॉरियर में बालोतरा के दिलीप शर्मा की रही समर्पित भूमिका ।
पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग.. 