
निकुंज जैन,ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
कानपुर,उत्तर प्रदेश की टीम की नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयन एसडीएम ऋषि वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया चयनित बच्चों के बीच ऊर्जा और उमंग का माहौल था, जो कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा इस कार्यक्रम में मिनी गोल्फ क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वैभव और महासचिव यजुवेंद्र सिंह यादव ने भी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए महासचिव यजुर्वेद सिंह यादव ने बच्चों को अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया व बच्चों को अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया, साथ ही प्रदेश की खेल संस्कृति को भी एक नया आयाम दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वैभव द्वारा बताया गया कि यह पहल उत्तर प्रदेश के खेल क्षेत्र में एक सकारात्मक दिशा में बदलाव को इंगित करती है और भविष्य में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। चयन कार्यक्रम में शहर की कई खेल हस्ती वरिष्ठ नागरिक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री दिगंबर जैन लवेंचवाल समिति कानपुर द्वारा किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन.. निकुंज जैन,ऐसोसीएट एडिटर, Key Line Times
कानपुर में दिगंबर जैन लवेंचवाल समिति द्वारा प्रैस कान्फ्रेंस का आयोजन.. निकुंज जैन,ऐसोसीएट एडिटर, Key Line Times
कानपुर जैन समाज द्वारा कर्नाटक में जैन मुनी की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन… निकुंज जैन,ऐसोसिएट एडिटर आल इंडिया, Key Line Times 