
सतीशचंद लुणावत,राष्ट्रीय संवाददाता, Key Line Times
ब्यावर, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय की छात्राओं ने पी.टी.आई सीमा कंवर के निर्देशन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिव्या शर्मा ने 62 किलो श्रैणी में स्वर्ण, रौनक आर्य ने 68 किलो श्रैणी तथा रिंकू सैनी ने 46 किलो श्रैणी में रजत एवं नीतू सैन ने 57 किलो श्रैणी में कांस्य पदक प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा एवं श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने सभी विजयी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की ।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया 