जोधपुर,भारती एयरटेल फाउंडेशन राजस्थान के रीजनल हेड संदीप सारडा और जिला समन्वयक सुभाषचंद्र यादव और क्षेत्रीय समन्वयक जितेन्द्र सोलंकी के निर्देशानुसार आज सत्य भारती स्कूल जाटी भांडू में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजित की गई, जिसमें कबड्डी, खो-खो लेमन रेस, लूडो, बोरी रेस जलेबी, गुब्बारा फोड़ विभिन्न खेल खेलें गए। जिसमें एलीमेंट्री में शान्ति हाउस और प्राइमरी में शक्ति हाउस विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान क्षेत्रीय समन्वयक जितेन्द्र सोलंकी, प्रधानाध्यापक प्रेमाराम जवलिया, भोमाराम सोईन्तरा, हमीर लवारन, मेहराराम, संतोष, दल्लाराम, चौथाराम, बागाराम, श्रवण राम, बीजाराम, तीजो उपस्थित रहे।

मकराना में आग का तांडव: मंगलाना रोड पर टेंट गोदाम और रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा
पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग..
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा 