शेरगढ़ कस्बे के मेगा हाईवे पर स्थित हीरो कंपनी के अधिकृत शोरूम मां चामुंडा ऑटोमोबाइल्स पर पैशन श्रेणी के नए मॉडल का लॉन्च किया गया।
इस सादे समारोह में अमर पदम फाइनेंस ग्रुप के एरिया मैनेजर कमल भंडारी, वीरेंद्रसिंह जोधा, नारायणलाल शर्मा, भरत मोदी, कानसिंह, देवीलाल, पोपटलाल, अजय, नरेश, शैतान, भेरूलाल उपस्थिति थे।
इस कार्यक्रम में भुवनेशसिंह ने कहा कि हीरो ग्रुप अपने वाहनों में समय के साथ बदलाव करता रहा है, नई पैशन प्लस मोटरसाइकिल बहुत ही मजबूत तथा अधिक माइलेज देने वाली बाइक है।
शोरूम के मालिक अशोक कुमार टावरी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 