बालेसर। चामू पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजसागर मे गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान व मंहगाई राहत केंप के शुभारंभ के अवसर पीएलवी अमराराम यादव ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के बारे मे विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को अपने बालक बालिकाओं का बाल विवाह नहीं करने की सपथ दिलवाई। इसके साथ बाल श्रम, मृत्यु भोज व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन सहित विधिक जानकारी दी। इस अवसर पर शिविर सह प्रभारी शेषमल सुथार, सरपंच प्रतापाराम, सामाजिक कार्यकर्ता जोगाराम कडेला, हीराराम, पप्पू राम,राजू सिंह सिसोदिया, अगर सिंह भाटी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 