अमर यादव बालेसर। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण संशोधित अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को बुलाने की मांग को लेकर गुरुवार को कस्बे के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से पंचायत समिति चामू के राजसागर ग्राम पंचायत में महंगाई राहत शिविर के सह प्रभारी शेषमल सुथार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता जोगाराम कडेला ने बताया कि निगरानी के लिए राज्य स्तरीय निगरानी एवं सतर्कता समिति बनी हुई है जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री है इस कमेटी की बैठक वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई माह में होना अनिवार्य है लेकिन कुछ वर्षों से इस कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है सरपंच प्रतापराम ,भोमाराम भील, हीराराम कड़ेला, ओमाराम परिहार, मांगीलाल ,पप्पूराम, खीयाराम ,देवाराम, प्रेमप्रकाश,रेवतराम रावलराम,पूजाराम रमेश सहित अन्य मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष बने गणपत सिंह सांखला
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत
रामस्नेही स्कूल के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिसर में किया भव्य स्वागत
बालेसर नगर पालिका अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत 