गुजरात,डांग-आहवा
दिनांक: 27 अक्टूबर की सुबह हैदराबाद SVPNPA (सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी) में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत फिटनेस कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों, अकादमी कर्मचारियों और पुलिस परिवार के लिए 5000 मीटर मैराथन का आयोजन किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में हरी झंडी देकर मैराथन प्रस्थान करवाया। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत देशभर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसके तहत डांग जिले के आहवा में भी पुलिस विभाग की ओर से आहवा स्थित पुलिस हेडकवार्टर से मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई। इस मैराथन दौड़ को उप जिला पुलिस अधीक्षक श्री एस.जी.पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आहवा में आयोजित मैराथन दौड़ में सापुतारा पीएसआई श्री के.जे.निरंजन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।


गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित 