गुजरात,आहवा-डांग:
दिनांक: 14: आहवा सरकारी विनयन और वाणिज्य महाविद्यालय में NSS विभाग के सहयोग से बैंक ऑफ बड़ौदा और जिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
आचार्यश्री डॉ. यू.के.गांगुर्डे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के एल.डी.एम. श्री सजल मेड़ा ने बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। अत: श्री रतनभाई पवार द्वारा विभिन्न आर्थिक योजनाओं की विस्तृत व्याख्या सम्पन्न की गई।
इसके अलावा डांग जिला औद्योगिक तालीम केंद्र की फैकल्टी श्रीमती रंजनबेन दळवी ने डांग जिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क दिए जाने वाले विभिन्न तालीमो के बारे में जानकारी दी और कहा कि छात्र इससे पार्टटाइम काम करके अपना खर्चा भी उठा सकते हैं ।प्राचार्य डॉ. यू.के.गांगुर्डे ने भी विभिन्न योजनाओं और तालीम पर मार्गदर्शन देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम से लगभग 223 छात्र लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का संचालन NSS प्रोग्राम अधिकारी डॉ. जयेश गावित ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी प्रो.उमेश हडस ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।


राज्य स्तरीय अंडर-17 खो-खो में डांग के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती
‘रन फॉर ड्रग फ्री डांग’ के जरिए नशामुक्ति का संदेश, जिला पुलिस ने निकाली जनजागरूकता दौड़
गांधी जयंती पर धूमखल गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत 