गुजरात विधानसभा के उप मुख्य दंडक विजयभाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेशभाई गामीत सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में 157वीं गांधी जयंती मनाई गई।
वन विभाग ने ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ के तहत ‘आवासों का जुड़ाव, समृद्ध वन्यजीवन’ थीम पर आहवा में निकाली जागरूकता रैली।
गुजरात,आहवा-डांग
आहवा, 2 अक्टूबर। डांग जिला मुख्यालय आहवा स्थित गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला(आंटी)अर्पित कर 157वीं गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गुजरात विधानसभा के उप मुख्य दंडक विजयभाई पटेल, डांग जिला पंचायत अध्यक्ष राजेशभाई गामीत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गुजरात विधानसभा के उप मुख्य दंडक विजयभाई पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधीजी ने सत्याग्रह के माध्यम से संघर्ष किया और हमेशा सत्य के मार्ग पर अडिग रहे। उन्होंने देश-विदेश में व्याप्त जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि पूज्य बापू स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे और ‘जहां स्वच्छता, वहां प्रभुता’ के सिद्धांत में उनका दृढ़ विश्वास था। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। ऐसे में गंदगी के बीच कोई भी देश सही मायने में विकसित नहीं हो सकता। इसके लिए केवल सरकारी स्तर पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना या एक दिन का सफाई अभियान पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की आदत और संस्कार बननी चाहिए। हमें अपने कार्यालय, घर और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत आहवा पुलिस द्वारा आयोजित ‘रन फॉर ड्रग फ्री डांग’ दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘नशामुक्त भारत अभियान’ तथा नशाबंदी एवं आबकारी शाखा द्वारा नशाबंदी सप्ताह के आयोजन के अवसर पर उपस्थित लोगों को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में वन विभाग द्वारा ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ के तहत ‘आवासों का जुड़ाव, समृद्ध वन्यजीवन’ थीम पर आहवा में जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में वनकर्मियों के साथ विद्यार्थियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने भी सहभागिता की।


डांग जिले में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव परिवहन बस सेवा के तहत सात नई बसों का लोकार्पण
‘रन फॉर ड्रग फ्री डांग’ के जरिए नशामुक्ति का संदेश, जिला पुलिस ने निकाली जनजागरूकता दौड़
गांधी जयंती पर धूमखल गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती की राह पर चले डांग के किसान उमेशभाई राउत
शिक्षा के प्रति अनोखी पहल: कोटबा की नई माध्यमिक स्कूल कक्षा-9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्रीश्री अमरदीप पालवा देंगे निःशुल्क यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री
गुजरात:डांग के युवा साइबर सुरक्षा शोधकर्ता हेत पटेल ने खोजी NASA की सुरक्षा खामी, मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आहवा के गांधीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर मनाई गई गांधी जयंती 