
Surendra Munot
Associate Editor all india
Key line Times
चेन्नई,05.07.2026:जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा निर्देशित तथा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चेन्नई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्तगीत प्रतिनिधियों को उद्बिधान प्रदान करते हुए डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमारजी ने कहा- जैन धर्म का नवीनतम संस्करण है तेरापंथ धर्मसंघ। हमारा सौभाग्य है कि हमें अनुशासित तेरापंथ संघ मिला है। अनुशासन और मर्यादा तेरापंथ की शान और पहचान है। इसमें साधु और साध्वियां ही नहीं श्रावक और श्राविकाएं भी संघ एवं गुरु आज्ञा के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित रहते हैं। मुनि श्री ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के सूत्र प्रदान करते हुए देते कहा कि कार्यकर्ताओं में एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए जैसे चाबी के गुच्छे में हर चाबी का अपना विशेष महत्व होता है वैसे ही हर कार्यकर्ता में अपनी विशेषताएं होती है। एक-दूसरे की टांग खींचने के बजाय एक- दूसरे का महत्व बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। ईर्ष्या वृत्ति से बचें।
मुनिश्री ने आगे कहा-तेरापंथ की विशेषता है कि यहां एक गुरु और एक विधान है।प्रत्येक कार्यकर्ता यह चिंतन करे कि संघ विकास में मेरा योगदान कितना हो सकता है। नचिकेता मुनि आदित्य कुमार ने मधुर-प्रेरणादायक गीत के माध्यम से प्रेरणा दी।
अनेक सत्र में विभाजित व संचालित कार्यशाला में महासभा अध्यक्ष श्री महेंद्र नाहटा,निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश लोढ़ा आदि ने महासभा की विविध प्रवृत्तियों पर सम्पूर्ण जानकारी के साथ सभा संचालन व के प्रत्येक पहलू पर उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किया।इस दौरान तमिलनाडु आंचलिक प्रभारी श्री विमल चिप्पड़, श्री अमरचंद लुंकड़, श्री ललित दूगड़, श्री नरेन्द्र नखत,श्री मुकेश बाफना, श्री ज्ञानचंद आंचलिया, श्री प्रवीण बाबेल, श्री राजेश सुराणा,श्री राजकरण गीडिया, श्री विनीत बैद,श्री विजय जैन,श्री प्यारेलाल पितलिया,श्री रमेश डागा भी उपस्थित थे।।
कार्यशाला के अंतिम चरण में जिज्ञासा समाधान सत्र चला। अनेक संभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का संचालन क्रमशः तेरापंथी सभा चेन्नई के मंत्री श्री चन्द्रेश चिप्पड़, महासभा उपाध्यक्ष श्री प्रकाश लोढ़ा व महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार के साथ हुआ।मंगलाचरण श्री प्रवीण बैदमुथा ने किया।स्वागत वक्तव्य चेन्नई सभाध्यक्ष श्री महेंद्र मांडोत ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला संयोजक द्वय श्री महेंद्र आंचलिया व श्री मनोज गादिया ने किया। इस अवसर पर समाज के श्रावक- श्राविकाओं की गरिमामय उपस्थिति के साथ अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी श्री संतोष सेठिया ने प्रदान की।

रिनिया बालाजी मंदिर के पास आराध्यम का हुआ लोकार्पण,जीवराज सिंह गोगादेव दिवाकर गो शाला 