surendra Munot, Associate Editor
Key line Times
अणुव्रत समिति कोलकाता की वर्ष 2025-26 की 11वीं वार्षिक साधारण सभा दिनांक 25 जून को सायं 5 बजे महासभा भवन के भिक्षु सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की कार्यवाही अणुव्रत गीत-संगान से प्रारंभ हुई। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन अणुविभा के सहमंत्री श्री पंकज राज सेठिया ने किया।
मंत्री श्री सुरेन्द्र मुनोत द्वारा गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया गया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की गई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष श्री नवीन दुगड़ ने परम पूज्य अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ,मुख्य मुनिवर, साध्वी प्रमुखा जी, साध्वी वर्या , अणुव्रत के परिवेक्षक मुनि श्री मनन कुमार जी, कोलकाता में विराजित मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा तीन के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता ज्ञापित की जिनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन और सानिध्य से हमारी समिति निरंतर आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन में सक्रिय रही।
सभा में उपस्थित अणुविभा के सह- मंत्री श्री पंकज राय सेठिया एवं प्रचार प्रसार मंत्री श्री पंकज जी दूधेडिया, समिति के पदाधिकारीगण एवं सभा में पधारे हुए सभी महानुभावों का स्वागत अभिवादन किया। गत वर्ष समिति के द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया एवं एवं भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारियाँ प्रस्तुत की।
मंत्री प्रतिवेदन में श्री सुरेन्द्र मुनोत द्वारा वर्ष 2025-26 का मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, गत वर्ष किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तत्पश्चात सदन ने मंत्री प्रतिवेदन स्वीकृति के साथ पारित किया गया।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मीपत जी द्वारा भेजे 2025 – 26 अंकेक्षित खाता पत्रों की प्रस्तुति एवं स्वीकृति प्राप्त हुई ।
आगामी वर्ष हेतु .. प्रतीक एंड कंपनी को अंकित के रूप में नियुक्त किया गया उन्होंने इसकी स्वीकृति दी ।
विशेष वक्तव्यों में अणुविभा के सह मंत्री पंकज राज सेठिया ने कहा कि अणुव्रत समिति कोलकाता द्वारा केन्द्र से प्राप्त सभी कार्यक्रमों को बहुत ही उत्साह से करके अपनी अलग पहचान बनाई है । अणुविभा के प्रचार प्रसार मंत्री पंकज दुधोडिया ने अपने विचार , सुझाव रखे । अणुव्रत समिति कोलकाता के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंघी , पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पारख , उपाध्यक्ष कन्हैया लाल कोठारी , प्रदीप बैद ,सुशील चोरड़िया ( पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट TPF ) , सुशील कोठारी टॉलीगंज अध्यक्ष , प्रकाश दुगड़ संगठन मंत्री , राजेन्द्र लिंगा , जय सिंह ,उम्मेद सेठिया,विनय सेठिया , डालम चन्द गिडिया , महावीर जैन , नवरत्न बैद आदि ने अपने विचार रखे।
अंत में मंत्री श्री सुरेंद्र जी मुणोत ने सभा मे पधारे हुए सभी महानुभावों का आभार ज्ञापित किया।

