।
फरसाराम, जिला संवाददाता
Key Line Times
जोधपुर,नव चेतना वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर द्वारा पर्यावरण दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में एक विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। सोसायटी के सदस्य फरसाराम बेनीवाल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत टीम नव चेतना द्वारा राजकीय नर्सरी, वन विभाग, लोक्सवेल जोधपुर से कुल 101 पौधे प्राप्त किए गए, जिन्हें जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित कर रोपण किया जाएगा। इस अभियान में पल्ली, लोहावट, जेरिया एवं केरू के विभिन्न गांवों को चयनित किया गया है, केरू के खनिज पत्थर माइंस (खान) के मज़दूर संगठन के वॉलंटियर्स के साथ मिलकर पौधारोपण किया जाएगा। टीम नव चेतना के सक्रिय सदस्य विकास विश्नोई, भरत कुमार, दीपिका चौधरी, हरिसिंह एवं अन्य सदस्य गांव-गांव जाकर न केवल पौधारोपण करेंगे, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेंगे।टीम नव चेतना के नेतृत्व में यह अभियान पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर हरित आवरण को बढ़ाना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करना है।नव चेतना वेलफेयर सोसायटी की यह पहल न केवल पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देती है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए भी प्रेरित करती है।