
Surendra minor, Associate editor all india
Key Line Times
सिटीलाइट, सूरत (गुजरात) ,चातुर्मास संपन्नता के पश्चात युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी शहर के उपनगरों का विचरण करते हुए हर क्षेत्र के श्रद्धालुओं को अपनी कृपा से कृतार्थ कर रहे है। चाहे मध्याह्न वेला तक तय पड़ाव तक पहुंचना हो या आकाश में तपते सूर्य की तपिश में एक एक निवास स्थान पर पधार कर मंगलपाठ फरमाना हो। अपने श्रम की बूंदों से मानों आचार्य प्रवर भक्तों की भावनाओं को सिंचन प्रदान कर रहे है। आज भी प्रातः उधना तेरापंथ भवन से सिटीलाइट तेरापंथ भवन के लिए विहार हुआ। दोनों के मध्य केवल पांच किमी की दूरी है किन्तु एक एक जगह जाकर श्रद्धालुओं को मंगलपाठ, प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए आचार्य श्री ने बारह किमी से भी अधिक दूरी का विचरण किया। नवजीवन सर्कल पर एटीडीसी गुरुदेव के चरणों से पावन बना तो, भटार रोड पर आशीर्वाद पार्क, कबीर निकुंज, साईं आशीष सोसाइटी, ब्रेडलाइन सर्कल, स्प्रिंगवेली, न्यू सिटीलाइट एरिया आचार्य श्री के चरणों से पावन बना। कई जगह वृद्ध एवं अक्षम श्रद्धालुओं को गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विहार के दौरान कई जगह साधु–साध्वियों ने भी गुरुदेव के दर्शन किए एवं शुभाशीष प्राप्त किया। सूरत वासियों के लिए मानों घर बैठे गंगा का सुअवसर आज प्राप्त हो रहा था।
गुरुदेव की सन्निधि में सायं काल प्रवचन का क्रम रहा जिसमें सूरत तेरापंथ सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने गुरुदेव की अभिवंदना की।

डांग जिले में “पोषण संगम” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मेहनत से बच्चों के कुपोषण में कमी
तेजस्विनी संस्कृति धाम, वासुर्णा में तीन दिवसीय “धन्वंतरी आरोग्य चिंतन शिविर” का सफल आयोजन किया गया
डांग जिले के गारखड़ी क्लस्टर में शामिल घाणिआंबा गांव में प्राकृतिक खेती कि तालीम आयोजित की गई
डांग जिले की सरकारी विनयन कॉलेज सुबीर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया
राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रतजी ने गोंडलविहिर गांव में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
जल संसाधन और जल आपूर्ति मंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल ने डांग की घाणा समूह जल आपूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण किया
प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए। 