*उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का निधन:84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; बेटा नाथद्वारा से विधायक, बहू राजसमंद से सांसद*
सतीश चंद लुणावत, राष्ट्रीय संवाददाता, Key Line Times
उदयपुर,उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का 84 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। अनंता हॉस्पिटल में दोपहर में अंतिम सांस ली। पिछले 10 दिन से उनका इलाज चल रहा था। मेवाड़ परिवार के करीबी सदस्य कमलेंद्र सिंह पंवार ने इसकी पुष्टि की
महेंद्र मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। पूरा परिवार सुबह से ही हॉस्पिटल में मौजूद था
भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में रहे, एक बार सांसद रहे
महेंद्र सिंह ने साल1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा। उनको 3,97,056 वोट मिले और उनके सामने कांग्रेस से निर्मला कुमार थीं, जिन्हें 2,05,318 वोट मिले
साल 1991 के लोकसभा चुनाव में महेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनको कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा से टिकट देकर मैदान में उतारा। उनके सामने भाजपा से जसवंत सिंह जसोल थे। जसोल चुनाव जीत गए।

पार्षद नंद सिंह ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 150 रोड लाइट और सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग..
बालेसर नगर पालिका के पहले चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 सीटों पर जीत
ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आईं दो गायें, वार्ड 19 में हादसा
मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 