KEY LINE TIMES /NIRMAL JAIN BALESAR
खत्रीजी स्वीट्स के द्वारा ईनामी ड्रा निकाले ,लोगो के चेहरे खुशी से खिले
बालेसर । खत्रीजी स्वीट्स एवं खत्रीजी अचार के द्वारा दीपावली के मौके पर मिठाई की खरीद पर ईनामी कूपन का ड्रा सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में खोला गया । जिसमें बालेसर के विक्रम गहलोत ने पहला पुरस्कार मोटरसाईकल जीती ।


खत्रीजी स्वीट्स एवं खत्रीजी अचार के नरसिंग खत्री एवं लक्षमण खत्री ने बताया कि दीपावली के अवसर पर एक किलो मिठाई की खरीद पर एक कूपन दिया गया था। जिसका ड्रा रविवार को बालेसर कस्बे में महंत रामरतन जी महाराज ,मोतीलाल खत्री,पूर्व जिपस विक्रमसिंह इंदा, माणकराम सांखला,उपसरपंच चैनसिंह इंदा ,जबराराम कुमावत ,आरएसएसम मदन गहलोत नारवा ,सहित अतिथियों के द्वारा नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा ईनामी ड्रा निकाला गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार बालेसर के गहलोतो का बेरा निवासी विक्रम गहलोत के नाम से खुला । वही ईनाम में 51 स्मार्ट, वाच,इलेक्ट्रिक केटल -21,चांदी के सिक्के 21, स्मार्ट फोन 3, दो वाशिंग मशीन,1 एलईडी टीवी, एक फ्रीज,एवं एक मोटरसाईकल हाथो- हाथ पुरस्कार स्वरूप मंच पर बुलाकर वितरित किये गये । वही जिनके ईनाम नही खुला उन सभी ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में सौ- सौ रूपये के तीन डिस्काउंट कूपन दिये गये। जो फरवरी 2024 तक वेलिड रहेंगें। इस मौके शिव सांखला, विकास जैन,मनोज सुथार,गुलाबसिंह राव ,दिलीप कच्छवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित 