

टूटने से बची कांग्रेस, श्याम सुंदर उपाध्याय अधिकृत प्रत्याशी घोषित
रिपोर्ट: गिर्राज सिंह
Key line times
मथुरा : कांग्रेस को टूटने से बचाने में कामयाब हुए श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया को ही दूसरी बार हुई सुनवाई के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। आरओ का फैसला आते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को तोड़कर विपक्ष को चुनाव में मजूबती प्रदान करने की कोशिश में लगे लोगों के चेहरे से भी नकाब उतर गया। जो लोग अभी तक कांग्रेस हाई कमान को गुमराह कर रहे थे, उनको भी हाईकमान ने आईना दिखा दिया कि टिकट उनके कहने से ऐसे लोगों को नहीं दी जाएगी। जो संगठन में दो चार दिन पहले ही आकर भर्ती हुए है। एक कर्मठ और अपने सच्चे सिपाही का कांग्रेस सम्मान करती है। इससे एक बात यह और भी साबित हो गई, जो लोग कल तक सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को लेकर मंच पर टिप्पणी करते थे। उनको पार्टी में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन अब उनको पार्टी के साथ वफादारी का भी साक्ष्य जनता के सामने माहापौर के चुनाव में देना होगा। तभी वह कांग्रेस के सच्चे सेवक बन पाएंगे।


