गुजरात,आहवा-डांग
आहवा:23: सिविल अस्पताल आहवा के तत्वाधान में प्रयोशा प्रतिष्ठान संस्था द्वारा हारपाड़ा गृप ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्री चिंतामनभाई सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आहवा तालुका के कडमाण गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” मनाया गया।
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल आहवा के मनोचिकित्सक डॉ. अंकित जे.राठोड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जानकारी दी। साथ ही नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित पथ नाटिका प्रस्तुत की गई।
प्रयोशा प्रतिष्ठान संस्था के संस्थापक श्री पी.पी.स्वामीजी ने ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझने के साथ-साथ समाज में व्याप्त कई अंधविश्वासों के प्रति सचेत रहने को कहा।
इस कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती मनीषाबेन पंचाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशीष एम वणवी, प्रायोशा जिला लोक विज्ञान केंद्र-आहवा के संयोजक श्री रतिलाल सूर्यवंशी, श्री दिनेशभाई एस.ठाकरे, ग्राम अग्रणी श्री गोविंदभाई एल.पवार और ग्रामीण उपस्थित थे।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
सापुतारा पुलिस की बड़ी सफलता: शादी के इरादे से भगाई गई युवती को घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया
डांग के नए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में श्री एन.डी. परमार ने संभाला कार्यभार
वघई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय “नेक्स्ट-जन लीडरशिप स्किल” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
डांग जिले में श्वेत क्रांति की गूंज: पशुपालकों ने वार्षिक 110 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त की 