गुजरात,आहवा-डांग:
डांग जिला स्वामी विवेकानन्द युवा बॉर्ड द्वारा सुबीर तालुका के शासकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलदहाड में युग नायक स्वामी विवेकानन्द जी के 11 सितम्बर ‘दिग्विजय दिवस’ समारोह के तहत युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के विषय पर वक्तृत्व प्रतियोगिता काआयोजन किया गया।
गुजरात सरकार का खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधि विभाग राज्य के युवाओं की कला और कौशल को विकसित करने और युवाओं में छिपी ऊर्जा को बाहर लाने के लिए कई कार्यक्रमो का आयोजन करता है। जिसके अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द युवा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के प्रत्येक विद्यालय में स्वामी विवेकानन्द युगपुरुष विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन के बारे में बताना तथा उनसे देश की सेवा जुड़ना था।
पीपलदहाड़ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें एक से तीन रैंक प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें गामीत एलीशाबेन को पहली रैंक, गायकवाड़ नीलमबेन को दूसरी रैंक और देसाई रवीनाबेन और पवार संगीताबेन को तीसरी रैंक मिली।
इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द युवा बोर्ड डांग जिले के सुबीर तालुका संयोजक संजयभाई पवार, विद्यालय के शिक्षक मित्र एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


डांग जिले में श्वेत क्रांति की गूंज: पशुपालकों ने वार्षिक 110 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त की
डांग की अंबिका बागायत उत्पादक सहकारी मंडली द्वारा काजू प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया गया
डांग जिले में “पोषण संगम” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मेहनत से बच्चों के कुपोषण में कमी
तेजस्विनी संस्कृति धाम, वासुर्णा में तीन दिवसीय “धन्वंतरी आरोग्य चिंतन शिविर” का सफल आयोजन किया गया
डांग जिले के गारखड़ी क्लस्टर में शामिल घाणिआंबा गांव में प्राकृतिक खेती कि तालीम आयोजित की गई
डांग जिले की सरकारी विनयन कॉलेज सुबीर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया 