*
Surendra Munot Associate Editor all india
Key Line Times
कोलकाता, 04 अक्टूबर 2026, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), कोलकाता द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा के 100 सप्ताह” विषय पर एक जागरूकता वॉक का आयोजन किया गया।
यह वॉक प्रातः 6:45 बजे लायंस सफारी पार्क, गेट नंबर 10 से प्रारंभ होकर नज़रुल मंच और लेक गार्डन रोड होते हुए रवीन्द्र सरोवर (लेक) तक लगभग 3 किलोमीटर तक निकाली गई। लगभग 1,000 युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में श्री देव कुमार चटर्जी, राज्य निदेशक, माय भारत, श्री नवीन दुगड़, अध्यक्ष, अणुव्रत समिति कोलकाता , श्री सुरेन्द्र मुणोत, सचिव, अणुव्रत समिति कोलकाता; श्री प्रताप सिंह दुगड़ – राष्ट्रीय अध्यक्ष ,श्री रतन दुगड़ ट्रस्टी , श्री धर्मेन्द्र डागा , लायंस क्लब ऑफ कोलकाता नॉर्थ , टालीगंज सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, लायंस फेमिना, महिला मंडल तथा सफारी पार्क के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम अणुव्रत समिति कोलकाता , लायंस क्लब ऑफ कोलकाता नॉर्थ , श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद , दक्षिण कोलकाता* के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वॉकथॉन, नुक्कड़ नाटक और नारों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
श्री देव कुमार चटर्जी ने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। युवा ही विकसित भारत की असली शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त भारत के राजदूत बनने का आह्वान किया।
इस पहल के माध्यम से माय भारत कोलकाता ने एक बार फिर यह दोहराया कि वह युवाओं की भागीदारी को संगठित कर स्वस्थ, सशक्त, सशक्तिकृत और नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़कर विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

