राता भाखर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Nirmal Jain/key line times news
बालेसर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालेसर के राता भाखर, बालेसर में पूज्य गुरु महाराज श्री मूलगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री गुरु जलन्धरनाथ महाराज एवं परमपूज्य ब्रह्मलीन महंत गुरुदेव श्री गोकुलगिरीजी महाराज की विशाल परिक्रमा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस विराट परिक्रमा में क्षेत्रभर से उमड़े हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने भी पूज्य महंत मूल गिरी जी के साथ में परिक्रमा लगाई एवं बालेसर सहित आसपास के कई गावों से जनप्रतिनिधि एवं मौजीज लोग भी शामिल रहे।


विधायक ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल श्रद्धा का पर्व नहीं, बल्कि गुरु के बताए सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का भी पावन अवसर है। समस्त श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
मंदिरों और मठों में गुरुओं की पूजा,दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। 