गुजरात,आहवा-डांग:
डांग जिले के भवानदगड स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय का सातवां स्थापना दिवस गत 21 जुलाई को मनाया गया।विद्यालय प्राचार्या श्रीमती भाविनीबेन पटेल के मार्गदर्शन एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती अर्चनाबेन थोराट, संजयभाई एवं समस्त स्टाफ मित्रों के सहयोग से विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया।
इस उत्सव के अवसर पर गांव के सरपंच श्री मधुभाई भोये और एस.एम.डी. सी सदस्य, अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय को सजाया गया था ।इस खास दिन को समुह प्रार्थना, स्कूल गीत के साथ शुरुआत कि गइ, इसके बाद विद्यालय के स्थापना दिवस का केक काटा गया, आमंत्रित अतिथियों व बच्चों का मुंह मिठा किया गया । विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती अर्चनाबेन द्वारा बच्चों को विद्यालय के इतिहास के बारे में जानकारी दी गयी। सरपंचश्री ने बच्चों को विद्यालय के लिए शुभ संदेश देते हुए आशीर्वाद दिया ।
इसके बाद स्कूल के बगीचे में जमरुखी, नीम, चंपा, सीताफल आदि के करीब 100 पेड़ लगाए गए। भाविनी बेन ने विद्यार्थियों को पेड़ों को बचाने की जानकारी दी ।उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 2016 को एक गणित/विज्ञान शिक्षक और 46 छात्रों के साथ शुरू हुआ यह स्कूल अब 3 शिक्षकों और 62 छात्रों के साथ संपन्न हो रहा है। वर्ष 2017/18 में इस माध्यमिक विद्यालय का कक्षा-9 एवं 10 का परिणाम 30 प्रतिशत रहा। जबकि 2018/19 में 68.75 फीसदी, 2020/21 और 2021/22 कोरोना काल के बाद और 2022/23 में इस स्कूल का रिजल्ट 58.82 फीसदी पहुंच गया है ।



डांग जिले के तीनों तालुकाओं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
बिलीआंबा प्राथमिक विद्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया गया
आहवा में विधानसभा के नायब मुख्य दंडक श्री विजयभाई पटेल की अध्यक्षता में ‘प्राकृतिक कृषि परिसंवाद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम’ आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित
डांग की बेटी का BCCI अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी शुभकामनाएं
सापुतारा पुलिस की बड़ी सफलता: शादी के इरादे से भगाई गई युवती को घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया 