KEY LINE TIMES NEWS
सिलीगुड़ी जोन के 28 में से 28 सीटें एक अच्छी बढत से जीतने के आसार ।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता के पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की समर्पित भूमिका ।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसार थम गया मगर वोटिंग मैनेजमेंट को लेकर प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सिलीगुड़ी में डटे हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में कई ऐसे प्रवासी कार्यकर्ता सक्रिय रहे जिन्होंने बिना प्रचार के, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। इन्हीं में बालोतरा के दिलीप शर्मा बलाऊजाटी, देवीलाल पालीवाल नेवरी , बाड़मेर के रणवीर सिंह भादू , जयपुर से विजय शर्मा , राजेश ढाका , जोगिंदर सिंह , भूपसिंह जिनका चयन प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में किया गया था।
पिछले एक माह से लगातार क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, मतदाता संवाद को प्रभावी बनाने तथा प्रवासी मतदाता के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य बखूबी संभाला। उनकी कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जॉन प्रभारी संगठन मंत्री अरूण प्रवासी प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी द्वारा की जाती रही ।
विस्तारक दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रवासी साथी इससे पूर्व भी भाजपा संगठन के लिए गुजरात, राजस्थान ,हरियाणा, दिल्ली, उपचुनाव सहित कई प्रदेशों के चुनाव अभियानों में ग्राउंड लेवल पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनका अनुभव, मैदानी समझ और संगठन के प्रति समर्पण ने चुनाव में पार्टी की रणनीति को मजबूत आधार प्रदान किया।
भाजपा के वास्तविक बल वे ही कार्यकर्ता हैं जो बिना दिखावे के दिन-रात संगठन की नींव को मजबूत करते हैं।
ऐसे प्रवासी कार्यकर्ता साइलेंट वॉरियर्स बन भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हैं और चुनाव में संगठन को विजयपथ पर अग्रसर रखते है ।

पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए। 