KEY LINE TIMES NEWS
कल्याणपुर न्यूज़। आगामी 23 व 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल राज्य के विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी पिछले चार माह से उत्तरी बंगाल क्षेत्र में कमान संभाले हुए हैं जहां पर विधानसभा प्रवासी प्रभारी के रूप में स्थानीय क्षेत्र कल्याणपुर के बलाऊजाटी निवासी दिलीप शर्मा भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल चुनाव में सिलीगुड़ी क्षेत्र में प्रवासी विधानसभा प्रभारी के रूप में अगले 1 माह तक संगठनात्मक कार्यों को लेकर रहेंगे । साथ ही नेवरी निवासी देवीलाल पालीवाल को कूचबिहार , रेवत सिंह खीचन को जलपाईगुड़ी रणवीर सिंह भादू एवं राजेश ढाका को मॉल दार्जिलिंग क्षेत्र में आब्जर्वर नियुक्त किया है ।
पश्चिम बंगाल के ऊपरी क्षेत्र सिलीगुड़ी जोन के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने विधानसभा वाइज प्रवासी प्रभारी नियुक्त किए हैं ।
जिसमें सिलीगुड़ी जोन में भाजपा विधानसभा विस्तारक रहे दिलीप शर्मा बलाऊ पूर्व में जैतारण उपचुनाव में रामगढ़ (अलवर) अंता (बांरा) ,गुजरात एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं पंचायती राज चुनाव में जायल विधानसभा प्रवासी प्रभारी हैं ।
किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेंवत सिंह राजपुरोहित खींचन, हरियाणा एवं दिल्ली चुनाव में प्रभारी रहे देवीलाल पालीवाल नेवरी , जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू बाङमेर, राजेश ढाका आमेर सहित अन्य प्रदेश से कई कार्यकर्ता विस्तारक प्रभारी सहयोगी की रूप में आगामी चुनाव तक करीब एक माह तक चुनाव प्रबंधन का कार्य देखेंगे ।

पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
डांग जिले में “पोषण संगम” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मेहनत से बच्चों के कुपोषण में कमी 