*
सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
कोलकाता,तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, कोलकाता पूर्बांचल ने स्थानीय पार्क प्राइम होटल में नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव साझा किए तथा अपने एक्स्पर्टीज़ के बारे में जानकारी दी । कार्यकर्म का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ किया गया । कोलकाता पूर्बांचल ब्रांच के अध्यक्ष श्री राकेश सिंघी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा नेटवर्किंग के महत्व को बताया । ईस्ट जोन १ के अध्यक्ष श्री प्रवीण सिरोहिया ने टीपीएफ़ की गतिविधियों की जानकारी दी । टीपीएफ़ गौरव श्री जयचंद लाल जी मालू ने टीपीएफ पूर्बांचल को एसे कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रोफेशनल को कॉलेबोरेट करने के लिए प्रेरित किया । ब्रांच वाईस प्रेसिडेंट श्रीमती चंदा बैद ने महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया तथा महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं । संचालन ब्रांच वाईस प्रेसिडेंट श्री कौशल सुराणा ने किया । वोट ऑफ़ थैंक्स पूर्व ब्रांच अध्यक्ष श्री विनोद दुगड़ ने दिया। लगभग ७५ लोगो ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

