
सुरेंद्र मुनोत, ऐसोसिएट एडिटर
Key Line Times
1 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से चोखी ढाणी, सूरत में श्रीडूगरगढ नागरिक परिषद सूरत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।। कार्यक्रम में समाजजनों के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियां होंगी।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में नारायण कलानी एंड पार्टी द्वारा चंग कार्यक्रम, रसलीला के साथ फूलों की होली, म्यूजिकल हाउजी तथा विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी मेल-मिलाप, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।
आयोजकों के अनुसार समारोह में आने वाले समाजबंधुओं के लिए बस सुविधा की व्यवस्था की गई है तथा सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन का सामूहिक आयोजन भी रहेगा। विशेष रूप से कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे दूरस्थ समाजजन भी समारोह से जुड़ सकेंगे।
श्री डूंगरगढ़ नागरिक परिषद ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। इस संदर्भ में गोविंद राठी 9374510011व जयप्रकाश तापड़िया 9374581940तथा श्याम मोहता के नंबर 9374739260 पर सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन बहुत ही शानदार करने के सभी बंधू जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। कमल राठी ने बताया कि इस होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए बहुत लोग इच्छुक हैं।

धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस