
बालेसर। भवानी पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय बालेसर दुर्गावतां में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूमधाम से बनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार सुथार समाजसेवी,विशिष्ट अतिथि प्रकाशचंद जैन,
ताराचंद खत्री, कानसिंह ईन्दा, शिवपालसिंह (फौजी), विद्यालय के समस्त अध्यापकगण और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नाटक, नृत्य, परेड तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
व्यवस्थापक भागीरथ कच्छावाह द्वारा सभी अतिथियों का माला और साफा पहना कर स्वागत किया गया।

