सेखाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में महिलाएं योगा में शामिल हुईं
जोधपुर । “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम, पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्षेत्र की शहीद जसवंत सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेखाला में विकास अधिकारी सुख राम विश्नोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विश्नोई ने योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग शारीरिक व मानसिक कल्याण को बढ़ावा देते है। तालुका विधिक सेवा समिति बालेसर की तरफ से पैरा लीगल वॉलिंटियर अमरा राम यादव ने योग गतिविधियों में शामिल होकर कानूनी रूप से जागरूक किया।कर्मचारीगण व ग्रामीणों के साथ घुंघट निकाले बड़ी संख्या में महिलाएं भी योगा में शामिल हुई। इस अवसर पर तहसीलदार छैल सिंह ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दला राम बोस, सरपंच प्रतिनिधि अनोप सिंह , प्रधानाचार्य गजेन्द्र , आरपी हरचंद , व्याख्याता रामदयाल केश्वर, अध्यापक पदम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।।

प्रचार थमा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी से संगठनात्मक कार्य पूर्ण किए।
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता चुनाव में जुटे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डांग जिला पंचायत भवन का ई-लोकार्पण, ₹28.13 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक भवन जनता को समर्पित 